योगी धर्मनाथ फाउंडेशन एक सार्वजनिक एवं धर्मार्थ न्यास है, जो समाज के समग्र कल्याण, मानवता, समानता और सेवा के मूल्यों पर आधारित है। फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सामाजिक न्याय तथा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करता है। बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के, हमारा उद्देश्य एक समरस, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना है।